India-Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच शिक्षा के विकास के लिए हुए पांच समझौते

भारत अपने पड़ोसी देशों से हमेशा मित्रता के हाथ आगे बढ़ाते आया है। मोदी सरकार में अन्य देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनते नजर आए हैं। इसी के साथ अफगानिस्तान (Afghanistan) ने भी अपने चार प्रांतों में शिक्षा (education) के बुनियादी ढांचे (basic structure) के विकास के लिए भारत के साथ पांच समझौते किए हैं।
 | 
India-Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच शिक्षा के विकास के लिए हुए पांच समझौते

भारत अपने पड़ोसी देशों से हमेशा मित्रता के हाथ आगे बढ़ाते आया है। मोदी सरकार में अन्य देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनते नजर आए हैं। इसी के साथ अफगानिस्तान (Afghanistan) ने भी अपने चार प्रांतों में शिक्षा (education) के बुनियादी ढांचे (basic structure) के विकास के लिए भारत के साथ पांच समझौते किए हैं। इसके तहत भारत नूरिस्तान, फराह, बदख्शां और कपिसा प्रातों में शिक्षा की बेहतरी में मदद करेगा।
India-Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच शिक्षा के विकास के लिए हुए पांच समझौते
ये समझौते अफगानिस्तान में भारत सरकार की ओर से कार्यान्वित उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (High Impact Community Development Scheme) के तहत हुए हैं। इन समझौतों के जरिए भारत ने अफगानिस्तान के साथ अपनी विकास साझेदारी को और मजबूत किया है।

समझौतों पर भारतीय राजदूत (Indian Ambassador) विनय कुमार, अफगानिस्तान के वित्तमंत्री मुस्तफा मस्तूर, उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल तवाब बलकारजई और उपशिक्षा मंत्री अब्दुल सुभान रऊफ ने हस्ताक्षर किए। भारत सरकार 2005 के बाद से एचआईसीडीपी के तहत अफगानिस्तान को 550 से अधिक परियोजनाओं के विकास के लिए 20 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद दे चुकी है। इनमें 400 से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
                     http://www.narayan98.co.in/
India-Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच शिक्षा के विकास के लिए हुए पांच समझौते                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8