यूपी: बंदूक के दम पर वोट की कोशिश नाकाम रहने पर युवक को मारी गोली, मौत, तीन घायल

आज कासगंज में हो रहा है मतदान, पटियाली में हुयी युवक की हत्‍या

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बीस जिलों में पंचायत चुनाव से पहले कासगंज जिले में फिर बंदूक के दम पर वोट लेने की कोशिश हुयी। जबरन वोट देने से इनकार करने पर युवक की गोली मारकर निर्मम हत्‍या कर दी गयी। मृतक के भाई समेत दो अन्‍य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। तीन घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुयी है।

कासगंज के पटियाला थाना क्षेत्र में पहले बंदूक के दम पर जबरन वोट मांगा गया। जब जबरन वोट देने से मना किया तो बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। कासगंज में आज मतदान हो रहा है। घटना प्रतापपुर गांव में हुयी। । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कासगंज जिले में आज मतदान है। इसी क्रम में प्रतापपुर गांव में रविवार रात कुछ लोग वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान दबंगों ने गांव निवासी आमोद, ब्रजराज और राजीव से अपने पक्ष में वोट करने के लिए कहा और असलहे की नोक पर उन्हें धमकाया। आमोद ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें आमोद की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि उसके चचेरे भाई ब्रजराज के पैर में गोली लगी है। इन दोनों को गोली लगने की पुष्टि कासगंज के SP कुंवर अनुपम सिंह ने भी की है। लेकिन मृतक के भाई सर्वेश ने दावा किया है कि वह भी दो लोग गोली लगने से घायल है। घयलों को पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं परिवार के ही राजीव के सिर में चोट लगी है।

एक आरोपी गिरफ़्तार
गोलीकांड की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिह, CO और थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। अभी पीड़ित परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।