यूपी: पटाखा बनाते समय बारूद में विस्‍फोट से उड़ा पूरा मकान, एक कारीगर की दर्दनाक मौत

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के एटा जिले में पटाखा फैक्‍ट्री के बारूद में विस्‍फोट हो गया। हादसे के वक्‍त फैक्‍ट्री में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। हादसे में पटाखा बना रहे एक कारीगर के चीथड़े उड़ गए और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिस मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था विस्‍फोट से पूरा मकान धराशायी होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी रोड पर दानिश पटाखे बनाने का काम करता है। गुरुवार की सुबह इसमें काम चल रहा था। अचानक ही तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ पूरी मकान गिर गया। चारों ओर धुआं और तेज आवाज से लोग दहल गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का दल बचाव कार्य के लिए पहुंच गए। मौके पर एक अधजला हुआ शव दिखाई दे रहा था।

बताया जा रहा है कि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वसीम पुत्र शकीफ अंसारी घायल पड़ा था। घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना के समय दो ही लोग अंदर बताए गए है। यह मकान आबादी से दूर खेतों में बना हुआ था। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।