यूपी: ट्रैक्टर से दबकर टूटा ईंट बनाने का सांचा तो घर से खींचकर लगा दी युवक को आग, जलकर मौत

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में मामूली सी बात पर साथियों ने मजदूर को पीटने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए सोमवार रात को गंभीर हाल में पीडि़त युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के यूपी के फतेहपुर जिले की है। परिवार
 | 
यूपी: ट्रैक्टर से दबकर टूटा ईंट बनाने का सांचा तो घर से खींचकर लगा दी युवक को आग, जलकर मौत

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में मामूली सी बात पर साथियों ने मजदूर को पीटने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए सोमवार रात को गंभीर हाल में पीडि़त युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के यूपी के फतेहपुर जिले की है। परिवार की तहरीर पर पुलिस को घटना का पता चला। शनिवार से युवक अस्‍पताल में भर्ती था। पुलिस ने शव का आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही पुलिस मुख्य आरोपी को केस दर्ज कर अन्य की तलाश में जुटी है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव अमित शनिवार शाम ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में ईंट भट्ठे के पास ईंट बनाने वाले सांचे पर ट्रैक्टर चढ़ गया। जिससे सांचा टूट गया। इसके बाद अमित घर चला आया। ईंट बनवाने का काम पड़ोस में रहने वाला अभिमन्यु सिंह यादव कर रहा रहा था। आरोप है कि कुछ देर बाद अभिमन्यु अपने साथियों के साथ घर में घुसकर अमित को पीटना शुरू कर दिया। उसे पीटते हुए आरोपी घर से बाहर खींचकर लाए और केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में परिजनों ने शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात अमित की मौत हो गई। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की महिला कुसमा देवी ने थाने में सूचना दी है की उसके पड़ोसियों ने अमित को बुरी तरह से मारा पीटा है और आरोप लगाया है की उसको आग लगाया है। जिसके बाद थाने पर तत्काल केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी अभिमन्यु को गिरफ्तार करते हुए बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।