UP ELECTION 2022: भाजपा की चुनावी राह में अपने ही बिछा रहे कांटे, अब तक 3 मंत्रियों समेत 11 विधायकों ने बीजेपी छोड़ी

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी विधानसभा चुनाव में उनके अपने ही कांटे बिछाते चल रहे हैं। दो मंत्रियों समेत आठ विधायकों के बाद अब मंत्री धर्मसिंह सैनी ने भी भाजपा और मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। इनके अलावा औरैया की विधूना सीट से विधायक विनय षाक्य ने भी भाजपा का दामन छोड़ दिया है। गुरूवार को मंत्री धर्मसिंह सैनी सपा मुखिया AKHILESH YADAV से मिलने पहुंचे। वे सपा का दामन थाम रहे हैं, उनके साथ ही इस्तीफा देने वाले विधायक MUKESH SHARMA  और विनय षाक्य भी सपा में ही जाएंगे। इस ताजा घटनाक्रम के साथ ही भाजपा छोड़ने वाले विधायकों की संख्या 11 हो चुकी है।

यूपी में भाजपा को लगातार बड़े झटके मिल रहे हैं। गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मोर्या और दारा सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी। सिर्फ यही नहीं, गुरुवार को धर्मवीर सिंह सैनी से पहले दो और भाजपा विधायक मुकेश वर्मा और विनय शाक्य ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया। मुकेश वर्मा शिकोहाबाद से विधायक हैं जबकि विनय शाक्य औरेया की बिधूना सीट से विधायक हैं। बीत तीन दिनों में भाजपा से इस्तीफे देने वाले विधायकों की संख्या 11 तक पहुंच गई है।

अब तक ये विधायक दे चुके इस्तीफा

1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा। 
2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।  
3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।   
4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चौबे। 
5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
7. बृजेश प्रजापति, विधायक
8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
9. विनय शाक्य, विधायक 
10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
12. मुकेश वर्मा, विधायक
13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक

बात धर्म सिंह सैनी की। गुरुवार दोपहर को धर्म सिंह सैनी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के बाद चर्चा में आ गई है तो उनकी नकुड़ विधानसभा सीट। दरअसल, यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है जरूर लेकिन धर्म सिंह सैनी ने अब इस पर अपना कब्जा और मजबूत कर लिया है। दो बार से अनुसूचित जाति और सैनी वोटों के गठजोड़ से महज 4 हजार के अंतर से जीत रहे धर्म सिंह ने अब मुस्लिम वोटों को भी अपनी तरफ करने की तैयार कर ली है।