यूपी: डिप्‍टी दिनेश शर्मा और पत्‍नी कोरोना पाजिटिव, मरीजों का आंकड़ा बढ़ा

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कोरोना की सेकेंड वेब यूपी में कहर बरपा रही है। आक्‍सीजन की किल्‍लत से लोगों को तमाम दिक्‍कतों का सामन भी करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 33,106 संक्रमित मिले और 187 की मौत हुई। इसके बाद मौत का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है। इस बीच ऑक्सीजन की किल्लत का संकट लोगों पर भारी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अति गंभीर परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी इंडिविजुअल व्यक्ति को ऑक्सीजन की आपूर्ति न की जाए। केवल संस्थागत आपूर्ति होगी। ऑक्सीजन रीफिलिंग केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों और हॉस्पिटल के अतिरिक्त इंडीविजुअल आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन देते समय डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन, आधार कार्ड का विवरण नोट किया जाए।

उधर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। मथुरा जेल में बंद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) एजेंट सिद्दीकी कप्पन भी संक्रमित मिला है। वहीं, अलीगढ़ में बुधवार की शाम एक अस्पताल के ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई। इस पर देर रात तक अस्पताल में हंगामा हुआ।