लाकडाउन में हुयी थी शादी तभी से पति पत्‍नी में विवाद था, कहासुनी के बाद जहर खाकर पति ने जान दी

मुरादाबाद की घटना अस्‍पताल ले जाते वक्‍त हुयी पति की मौत

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के मुरादाबाद में शनिवार को पति पत्‍नी के झगड़े ने विकट रूप ले लिया। कलह से परेशान पति ने जहर खाकर जान दी। शनिवार को पति पत्‍नी का मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामला मुरादाबाद के मूढ़ापांडे इलाके के गांव नियामतपुर का है। तबियत बिगड़ने पर परिवारजन कॉसमॉस हास्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव नियामत पुर इकरोटिया निवासी सुरेश सिंह अपने पुत्र विक्की (22) की लाॅकडाउन के दौरान नवम्बर 2020 में कटघर निवासी चंचल के साथ शादी की थी।

सुरेश ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अपनी पत्नी चंचल पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। शुक्रवार को दोनों में मारपीट हो गई थी। पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद परिजन समझाकर दोनों घर ले गए थे।

सुरेश ने बताया कि दोनों में रात में फिर झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर विक्की ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवारवाले कॉसमॉस हास्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया है।