प्रेमी ने माशूका के पति को शराब पार्टी पर बुलाया और नशा होने पर ब्‍लेड से गला काट कर दिया मर्डर

यूपी के प्रयागराज का मामला, पत्‍नी का अपने ममेरे भाई से था अफेयर

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। इश्‍क में पागल पत्‍नी ने ममेरे भाई के साथ मिलकर पति की हत्‍या करा दी। ममेरे भाई ने माशूका के पति को फोन करके शराब पार्टी पर बुलाया और नशा होने पर ब्‍लेड से गला काटकर उसकी हत्‍या कर दी। युवती का शादी के पहले से ही ममेरे भाई से अफेयर चल रहा था। पांच से लापता युवक की लाश गंगा नदी से बरामद की गयी है।

यह सनसनीखेज घटना यूपी के प्रयागराज जिेले की है। प्रयागराज में बीते 5 दिनों से लापता युवक का शव गंगा नदी से बरामद किया गया है। शुक्रवार को करछना थाने की पुलिस ने इस प्रकरण का खुलासा भी कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 जून को प्रेमी ने युवक को फोन कर बुलाया। फिर शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया था।

प्रयागराज के यमुनापार के मेजा थानान्तर्गत देवहटा रामनगर, सिरसा निवासी विनोद कुमार यादव (26 साल) मुंबई में प्राइवेट काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आया था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी प्रयागराज शहर में रहकर बीटीसी कर रही है।

शादी के बाद भी इश्‍क

विनोद की पत्नी पूजा यादव का मायका मिर्जापुर के कला गैपूरा में है। उसके मिर्जापुर के रहने वाले ममेरे भाई से शादी से पहले अफेयर चल रहा था। विनोद की पत्नी की शादी होने से उसका ममेरा भाई बौखला गया था। वह किसी भी सूरत में अपनी प्रेमिका को दूसरे के साथ देखना मंजूर नही था। दोनों फोन पर बात करते रहते थे।

विनोद यादव की पत्नी पूजा यादव और दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है पुलिस के अनुसार पूजा का मायका कलना गैपूरा मिर्जापुर है। उसकी लाश को टोंस नहीं बल्कि गंगा नदी में बहाया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी बाइक को नदी पर बने पुल पर लाकर खड़ी कर दी थी और खून बिखेर दिया था।।

मोबाइल के सहारे खुला हत्‍या का राज

विनोद के गायब होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले तो टोंस नदी में उसकी लाश की खोजबीन कराई। जब लाश नहीं मिली तो उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो पता चला सात जून को बाहर से निकलने से पहले विनोद की पत्नी के आशिक से बात हुई थी। उस नंबर को पुलिस ने खंगाला तो उसकी लोकेशन गाजियाबाद मिली। पुलिस ने गाजियाबाद से उस युवक को पकड़ा और विनोद के गायब होने वाली तारीख और समय का मिलान किया तो पता चला है कि करछना के पनासा नदी पर बने पुल पर उस युवक की भी लास्ट लोकेशन थी। पुलिस ने उसे कर्रा किया तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया।

फोन करके शराब पार्टी पर बुलाया

हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि विनोद की पत्नी उसकी फुफेरी बहन लगती है। उसका इससे अफेयर था शादी के बाद भी इन दोनों की बातचीत होती थी। उस दिन वह अपने रिश्तेदार संदीप कुमार के साथ करछना के पनासा के टोंस नदी पर बने पुल पर विनोद को फोन करके बुलाया था। वहां उसने विनोद के साथ शराब पी, लेकिन विनोद को ज्यादा शराब पिलाई और खुद कम पिया। शराब पीने के बाद ब्लेड से उसने विनोद का गला रेत दिया।

जब वह तड़पने लगा तो उसके रिश्तेदार ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए। उसके मरने के बाद उसकी लाश को नदी में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी बाइक को नदी पर बने पुल पर लाकर खड़ी कर दी थी और खून बिखेर दिया था।।

प्रेमी के बयान के बाद पुलिस ने विनोद की पत्नी और रिश्तेदार संदीप कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। एसपी यमुनापार ने बताया कि विनोद का शव टोंस नदी से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।