सपा पार्षद ने महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से की थी अभद्रता व छेड़खानी, 7 दिन बाद डेयरी सील की गयी

मुरादाबाद का मामला, लाइसेंस नहीं होने पर डेयरी सील की गयी, लाइसेंस चेक करने गयी थीं महिला अफसर  

 | 
मुरादाबाद में डेरी सील

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के मुरादाबाद में सप्‍ताह भर पहले से खद्य महिला सुरक्षा अधिकारी से अभद्रता और छेड़खानी करने वाले सपा पार्षद की डेरी को कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया है। यहां अब्‍दुल करीब फारूखी सपा के पार्षद हैं आरोप है कि उन्‍होंने बीती 17 सितंबर को महिला अधिकारी से छेड़छाड़ की और अभद्र व्‍यवहार किया। घटना उस वक्‍त हुयी जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी उनकी डेरी का लाइसेंस चेक करने पहुंची थीं। लाइसेंस नहीं होने पर कार्रवाई करते हुए डेरी को सील कर दिया गया है।

ये था पूरा मामला

प्रकरण 17 सितंबर का है। एक महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गलशहीद क्षेत्र में पुख्ता सराय स्थित एक दूध डेयरी को चेक करने पहुंची थींं। यह डेयरी 3 बार से सपा के पार्षद अब्दुल करीम फारूखी की है। लाइसेंस मांगे जाने पर पार्षद भड़क गए थे। उन्होंने महिला अफसर से अभद्रता की थी।

महिला अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि पार्षद व उसके समर्थकों ने उनके साथ छेड़खानी की है। मामला DM के संज्ञान में आने के बाद पुलिस भेजकर महिला अफसर को भीड़ के बीच से निकाला गया था।

महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पार्षद अब्दुल करीम फारूखी के खिलाफ छेड़छाड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस मौके से पार्षद को पकड़कर थाने भी ले आई थी। लेकिन बाद में उसे छुड़ाने के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इकराम थाने पहुंच गए थे। विधायक के दबाव में पुलिस ने पार्षद को थाने से छोड़ दिया था।

WhatsApp Group Join Now