शामली: लगातार बारिश से ढही मकान की छत के नीचे ही जमींदोज होकर तीन मासूम बच्‍चों और मां की मौत

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। वेस्‍ट यूपी में लगातार हो रही बारिश से शामली जिले में गुरूवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश से पुराने मकान की छत ढह गयी। मकान में सो रहे तीन बच्‍चों और मां की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के वक्‍त पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था कि तभी बारिश की गड़गड़ाहट के बीच भरभराकर मकान की छत डह गयी। हादसा होते ही आसपास के लोग इकट्टठा हो गए। मलबे में से दबे लोगों को घंटों की मेहनत के बाद बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पिता व एक पुत्र को गभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के मुहल्ला कलन्दरशाह का है। यहां पर शाहिद के परिवार के 6 लोग मकान के भीतर सो रहे थे। लगातार बारिश से मकान की कच्ची छत भर-भराकर गिर गई। इसमे 3 बच्चो सहित मां की मौत हो गई। जबकि पिता शाहिद व एक पुत्र शोएब को चोट आई है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मलबे से घायलों को निकाल कर सरकारी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों ओर मां को मृत घोषित कर दिया। मृतक मासूम बच्चों के नाम इरम, सुहेल व चन्दो थे, जबकि मां का नाम अफसाना बताया जा रहा है। तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।