लखनऊ समेत 9 जून से खुल जाएगा पूरे प्रदेश का लाकडाउन, वीकेंड लाकडाउन, नाइट कर्फ़्यू जारी रहेगा

आज बरेली, बुलन्‍दशहर और सहारनपुर समेत अन्‍य हिस्‍सों से भी लाकडाउन हटाया

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में कोरोना केस कम होने पर लगभग प्रदेश के सभी जिलों में लाकडाउन समाप्‍त कर दिया गया है। अब नौ जून को लखनऊ समेत प्रदेश के अन्‍य हिस्‍सों में लगा लाकडाउन भी पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। हालांकि प्रदेश भर में वीकेंड लाकडाउन जारी रहेगा। अनलाक के लिए सरकार कल आठ जून को टी 9 की बैठक में सीएम योगी यह फैसला करेंगे। प्रदेश भर के लिए अनलाक की नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। अनलाक के तहत स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल भी नहीं खुलेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें और बाजार खुलेंगे। नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन पहले की तरह जारी रहेगा।

आज से सहारनपुर , बरेलीख्, बुलन्‍दशहर को भी अनलॉक कर दिया गया है। यहां एक्टिव केस 600 से कम होने के बाद निर्णय लिया गया है। इस तरह अब प्रदेश के 72 जिलों में अब लॉकडाउन की पाबंदियां हट चुकी हैं। राजधानी लखनऊ के अलावा गोरखपुर और मेरठ में कोरोना कर्फ्यू है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 727 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 75 दिन बाद इतने कम केस आए हैं। 24 मार्च 734 केस मिले थे। वहीं, 2,860 मरीज ठीक हुए हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में 15,681 एक्टिव केस हैं। जिसमें से 9,286 मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि मौजूदा समय में रिकवरी रेट 97.8 % पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट 0.3% और ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 3.3 रही।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब केवल 3 शहरों में लॉकडाउन है। इसमें मेरठ में 898 केस, लखनऊ में 777 केस और गोरखपुर में 623 एक्टिव केस हैं। मौजूदा आंकड़ों पर गौर किया जाए तो गोरखपुर का लॉकडाउन आज समाप्त हो सकता है।

8 जून को टीम-9 की बैठक में फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा कि लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ में अनलॉक की प्रक्रिया पर 8 जून को बैठक में विचार किया जाएगा। वहीं, शासन से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से अनलॉक करने के संबंध में एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। फिलहाल अनलॉक प्रक्रिया के दौरान पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा और सप्ताहिक बाजार बंदी शनिवार-रविवार को रहेगी।

लखनऊ में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब एक हजार के आसपास हैं। नियम के मुताबिक, अनलॉक होने के लिए 600 एक्टिव केस से कम होना चाहिए। सोमवार को लखनऊ में एक्टिव केस 777 हैं। ऐसे में संभावना है कि अभी आंकड़ा 600 से नीचे आने में दो दिन का समय लगेगा। इस बारे में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लखनऊ में जो भी निर्णय लिया जाएगा वह शासनादेश के अनुसार ही लिया जाएगा।

इस गाइडलाइन का पालन करना होगा

कोरोना के अभियान में जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी। सरकारी कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे, जो 50% कर्मी रहेंगे उन्हें रोटेशन में बुलाया जाएगा। प्रत्येक कार्यालय में कोविड-19 टैक्स की स्थापना अनिवार्य होगी।

प्राइवेट कंपनियों के कार्यालय में मास्क की अनिवार्यता रहेगी, दो गज की दूरी के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। कंपनियां वर्क फ्रॉम होने की व्यवस्था लागू करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कार्यालय में कोविड-19 टैक्स की स्थापना अनिवार्य होगी।

औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे, अभी तक लागू किए गए सभी नियम औद्योगिक संस्थान से जुड़े कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रहेंगे।

सब्जी मंडियां पहले की तरह खुली रहेंगी। लेकिन घनी आबादी में संचालित सब्जी मंडियों में प्रशासन खुले स्थान पर संचालित करवाते हुए खुलवाएं। प्रत्येक सब्जी मंडी स्थल पर कोविड-19 लाइन देश की अनिवार्यता रहेगी।

रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी की ही केवल अनुमति रहेगी। इसके अतिरिक्त हाइवे और एक्सप्रेस वे के किनारे ढाबे खुले खोलने की अनुमति है। 2 गज की दूरी के साथ मास्क लगाना जरूरी है।

कोचिंग, संस्थान, सिनेमा, स्विमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग मॉल्स अभी बंद रहेंगे।

जनपद के अंदर बसों को चलाने की अनुमति स्थिति के साथ होगी। संचालन के दौरान ड्राइवर और कंडक्टरों को मास्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा। यात्रियों को भी मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही बसों का नियमित सैनिटाइजेशन किया जाएगा। बसों में बैठने से पूर्व परिवहन निगम बस स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की जांच होगी।