कासगंज: जमीन के लिए ताऊ ने भतीजे को मार दी गोली, मौत, गिरफ़्तार, चार फरार

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के कासगंज में जमीनी विवाद में ताऊ ने भतीजे की गोली मारकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मुख्‍य आरोपी मृतक के ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी, सीओ समेत थाना पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में जमीन का विवाद सामने आया है।

जमीन को लेकर विवाद

घटना थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम चाकरपुर की है। यहां का रहने वाला सुघर सिंह का अपने भतीजे सुधर सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। दिनेश सिंह खेत में तरबूज रखे थे। विवाद ज्यादा बढ़ने पर ताऊ सुघर सिंह आगबबूला हो उठा। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दिनेश को गोली मार दी।

एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि जमीन विवाद हत्या की गई है। आरोपी सुघर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन टीमें गठित की गई हैं। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।