जौनपुर: आटो की टक्‍कर से भड़के बारातियों ने ड्राइवर को पीटा, घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, जेवर भी लूटे

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के जौनपुर में मुस्लिम बारात में आए बारातियों को आटो ड्राइवर ने टक्‍कर मार दी जिसके बाद विवाद हो गया। घटना के बाद बारातियों ने आटो ड्राइवर जमकर पिटायी कर दी। बारातियों ने आटो ड्राइवर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। आटो ड्राइवर का पीछा करते हुए बाराती युवक के घर में घुस गए यहां मौजूद महिलाओं के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के जेवर भी लूट लिए। पूरे घटनाक्रम में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

मामला रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव का है। यहां के निवासी कलाम के घर बारात आई थी। बताते हैं कि पड़ोस का गरीब अहमद का लड़का ऑटो लेकर खड़ी करने घर जा रहा था। तभी एक बाराती को धक्का लग गया। ऑटो में पंचम प्रजापति का नाती भी सवार था। जिसके बाद बारातियों ने ऑटो ड्राइवर की पिटाई करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दो मुस्लिम पक्ष आपस में भिड़ गए। उसके बाद ऑटो से निकलकर पंचम का नाती अपने घर के अंदर भागा। उसका पीछा करते हुए बाराती मुस्लिम पक्ष के करीब 30-40 लोग भी पहुंच गए। घर में चार पांच महिलाएं थी। आरोप है कि महिलाओं को बुरी तरह पीटा गया और उनके साथ बदसलूकी की गई। महिलाओं के गले से मंगलसूत्र, सोने की चेन भी लूट ली गई। मुस्लिम बारातियों की पिटाई से आंचल देवी, पायल, आरती देवी, सुमन देवी एवं वृद्ध हंसा देवी घायल हो गई।

गांव को छावनी बनाया

सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचकर बारातियों को खदेड़ा और घायलों को सीएचसी रामपुर में ले जाकर भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं संतप्रसाद उपाध्याय मौके पर फोर्स के साथ बैठे हुए हैं। घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील है।