इश्‍क में पागल लड़की ने अपने ही घर में दे दिया बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम,पिता को नशा देकर 16 लाख का लगाया चूना

जानिए, क्‍या है राजधानी लखनऊ का ये पूरा मामला

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। प्रेमी के साथ शादी ना कराने पर लड़की ने परिवार वालों को ऐसा सबक सिखाया कि अब परिजनों में मायूसी छा गयी है। लड़की प्रेमी के साथ घर को 16 लाख रूपए की चपत लगाकर फरार हो गयी। मामला राजधानी लखनऊ के गुंसाईंगंज क्षेत्र का है, प्रेमी के साथ घर भागने के लिए प्रेमिका ने अपने ही घर में बड़ी चोरी की वारदात कर दी।

लड़की ने पहले पिता को नींद की गोलियां खिला दी और फिर प्रेमी संग मिलकर घर से 12 लाख कैश और 4 लाख के जेवर उड़ा दिए। सुबह पुलिस पहुंची तो लड़की की पोल खुल गई। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला गोसाइगंज के रसूलपुर गांव का है। यहां मेंथा कारोबारी की बेटी का दो साल से पास के एक लड़के के साथ लव अफेयर चल रहा था। लड़की लगातार प्रेमी के साथ शादी के लिए घर वालों पर दबाव बना रही थी। लेकिन पिता ने शादी कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद ही लड़की ने घरवालों को सबक सिखाने के लिए प्रेमी संग घर में ही चोरी की साजिश रच दी।

पहले से ही बना लिया था प्‍लान

पुलिस के मुताबिक, चोरी के कुछ दिन बाद दोनों के भागने का प्लान था। लेकिन पुलिस के सामने पहले ही पूरी पोल खुल गई। शुक्रवार की सुबह जांच को पहुंची पुलिस ने जब आलमारी की चाभी और घर का सारा सामान व्यवस्थित देखा तो उन्हें संदेह हो गया। पुलिस ने घर के एक-एक सदस्य से पूछताछ शुरू की तो सब बातें सामने आ गई। अब पुलिस ने लड़की और उसके दोस्तों से पूछताछ के आधार पर लड़के की तलाश शुरू कर दी है। अभी लड़का फरार है। इंस्पेक्टर गोसाइगंज का कहना है कि पुलिस घटना को अंजाम देने वाले के करीब पहुंच गई है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।