यूपी में हैवानियत: महाराजगंज में 9, 11 और 13 साल के किशोरों ने दस वर्षीय बच्‍ची के साथ किया सामूहिक दुष्‍कर्म

बांदा में 25 वर्षीय किशोर ने चार साल की बच्‍ची से की हैवानियत

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में नाबालिग युवकों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। हैरत की बात है कि दुष्‍कर्म के आरोपियों की उम्र क्रमश: नौ ग्‍यारह और तेरह वर्ष है। घटना यूपी के महाराजगंज जिले की है यहां दस वर्षीय बच्‍ची को बहलाकर ये किशोर सुनसान स्‍थान पर ले गए और फिर नौ 11 और 13 वर्षीय किशोरों ने बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया। उधर बांदा जिले से भी एक चार वर्षीय बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना सामने आयी है। बांदा में 25 वर्षीय युवक ने चार साल की बच्‍ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे दिया।

जिले में परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप उसी गांव के रहने वाले तीन लड़कों पर है। तीनो की उम्र नौ वर्ष, 11 वर्ष और 13 वर्ष बताई गयी है। जबकि पीड़िता भी मात्र 10 वर्ष की है। आरोप है कि नौ वर्षीय बच्चा लड़की को पहले तो बहला फुसला कर गांव के बाहर लाया। जहां पहले से ही 11 वर्षीय और 13 वर्षीय आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। फिर दोनों ने सामूहिक रूप से उसका दुष्कर्म किया। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के सामने आरोपियों ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।

महाराजगंज जिले के एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एक दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। जिन्होंने दुष्कर्म किया वह भी नाबालिक हैं। जिनकी उम्र नौ वर्ष, 11 वर्ष और 13 वर्ष है। अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। चूंकि अभियुक्त नाबालिक हैं इसलिए इन्हें जुवेनाइल कोर्ट में भेजा जायेगा। लड़की का मेडिकल कराया गया है। अभियुक्त और पीड़िता दोनों ही एक ही जाति के हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में फ़ोर्स लगा दी गयी है।

बांदा: 25 साल के व्यक्ति ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी

मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा का है। जहां एक 25 साल के युवक ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बताया की हमारे गांव में कल पड़ोस में शादी का कार्यक्रम था। जिसमे हम सभी लोग गए हुए थे। हमारी बच्ची भी हमारे साथ में थी। देर रात हमारी बच्ची सो गई थी तो उसे हम सुला कर शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए। जब सुबह बच्ची के कमरे में गए तो बच्ची गायब थी। उसे ढूंढा गया तो वह घर के पीछे लहूलुहान हालत में मिली। तब हमने पुलिस को सूचना दी।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि बच्ची जब मिली तो शादी में आये लोगों में से आरोपी को उससे पहचान करने को कहा गया तो उसने एक युवक की ओर इशारा किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बच्ची को उपचार के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि बच्ची की हालत अब ठीक है।