गोंडा: घर से नहाने गए छह बच्‍चे तालाब में डूबे, पांच की मौत, एक का इलाज जारी, परिवार में कोहराम

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के गोंडा जिले में हुए हादसे में पांच बच्‍चों की डूबकर मौत हो गयी। बच्‍चे तालाब में घर से नहाने के लिए गए थे। एक ही परिवार के छह बच्‍चे गुरूवार को नदी में डूब गए, पांच बच्‍चों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं जबकि एक का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। बच्‍चों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मरने वाले 3 लड़के और 2 लड़कियां थीं। इनमें चंचल, रागिनी, प्रकाशिनी, शिवाकांत और मुस्कान की मौत हुई है। SP संतोष मिश्रा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये सभी बच्चे रसूलपुर गांव के रहने वाले थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे मिट्‌टी निकालने के लिए गए थे। इस दौरान खेलते-खेलते नहाने लगे। बच्चे बीच में खेलते हुए चले गए और डूब गए। बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

विस्‍फोट में 8 की मौत

गोंडा के टिकरी गांव में मंगलवार देर रात सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो मकान जमींदोज हो गए। इनके मलबे में 14 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस हादसे में 8 लोगों ने जान गंवाई थी।