पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा छोड़ी, भाजपा के टिकट पर हाथरस के सादाबाद से लड़ सकते हैं चुनाव

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। सूबे में चल रहे चुनावी समर के बीच इस्तीफों के दौर में राज्य के पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने आज बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वे भाजपा या सपा में जा सकते हैं। हालांकि अभी तक उपाध्याय ने यह साफ नहीं किया है इस चुनाव में किस दल का दामन थामने वाले हैं। बीते साल 2019 में रामवीर उपाध्याय को बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।

हालांकि रामवीर उपाध्याय के भाजपा में जाने की अधिक चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा से उन्हें हाथरस के सादाबाद विधानसभा से टिकट देने की पेशकश की है। आज शुक्रवार को रामवीर उपाध्याय ने बसपा सुप्रीमो मायावती को पत्र भेजकर इस्तीफा दिया है।