यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हरियाणा से अलीगढ़ जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर गुरूवार दोपहर एक ट्रेनी विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में तकनीकि खराबी आने पर यह लैंडिंग करनी पड़ी। विमान प्राइवेट कंपनी का है। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एक निजी कंपनी का ट्रेनी विमान (सेशना फाइव टू) हरियाणा के नारनौल से अलीगढ़ जा रहा था। अचानक तेल की सप्लाई बंद हो गई और विमान गिरने लगा। पायलट ने थाना नौझील क्षेत्र के माइलस्टोन-72 पर विमान को आपातकाल की स्थिति में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरक्षित लैंड कराया। पायलट के साथ दूसरा सहायक पायलट भी मौजूद था।

विमान की आपात लैंडिंग की जानकारी मिलने पर थाना नौहझील पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक को रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मथुरा से नोएडा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्जन कर दिया। अभी एयर क्राफ्ट एक्सप्रेस वे पर ही खड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया की ग्लाइडर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित है। कंट्रोल रूम को सूचना दी जा चुकी है। मौके पर मेंटेनेंस टीम पहुंच रही है।