यूपी में कोरोना का कहर जारी: औरैया के भाजपा विधायक समेत पूर्व मंत्री और बेटी का भी निधन

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कोरोना कहर अब किसी को नहीं छोड़ रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से यूपी के औरैया जिले के भाजपा शहर विधायक रमेश दिवाकर की गुरूवार को मौत हो गयी। मेरठ के मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा था। बीती 15 अप्रैल को ही वे कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। डाक्‍टरों के अनुसार उनके फेफड़ों तक संकमण पहुंच जाने के कारण उनकी मृत्‍यु हो गयी। एहतियात बरतने के निर्देशों के साथ प्रदेश सरकार ने यूपी के सभी जिलों में आज रात आठ बजे से वीकेंड कर्फ़्यू का ऐलान कर दिया है। अब शनिवार रविवार को सब कुछ बंद रहेगा।

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे करीब 59 घंटे वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। इससे पहले 15 तक पूरे प्रदेश में सिर्फ रविवार को लॉकडाउन घोषित था। बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री ने शनिवार और रविवार को दो दिन लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। बाकी लोगों का घर से निकलना वर्जित रहेगा।

पूर्व मंत्री नारायण सिंह और उनकी बेटी का निधन
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नारायण सिंह और उनकी बेटी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। दोनों कोरोना संक्रमित थे। पूर्व मंत्री की 64 साल की पत्नी कलावती देवी की 21 अप्रैल को नोडा के एक अस्पताल में मौत हुई थी। वहीं, कौशांबी के पूर्व सांसद सुरेश पासी का भी कोरोना से निधन हो गया। वे 65 साल के थे। उनका बीजे एक सप्ताह से कौशांबी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुरेश पासी 1999 में बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2019 के चुनाव में हार के बाद उन्होंने BJP का दामन थाम लिया था।