होटल पर खाना खा रहा था बहनोई, साले ने हाकियों से पीट पीटकर कर दी हत्‍या, लव मैरिज के बाद पत्‍नी से हुआ था विवाद

पत्‍नी ने दहेज उत्‍पीड़न का पति पर किया था केस, हत्‍यारोपी गिरफ़्तार  

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। राजधानी लखनऊ में साले ने बहनोई को हाकियों से पीट पीटकर मार डाला। एक साल ही पहले ही मृतक ने लव मैरिज की थी, शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्‍नी में विवाद हो गया तो पत्‍नी ने दहेज उत्‍पीड़न की रिपोर्ट पति के खिलाफ दर्ज करा दी। पत्‍नी काफरी समय से अपने मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को होटल पर खाना खाते वक्‍त साले ने बहनोई पर हमला बोल दिया और पीट पीटकर हत्‍या कर दी। अस्‍पताल ले जाने पर डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक माह पहले दहेज उतपीड़न का केस दर्ज हुआ था

पूरा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीनगर का है। यहां के निवासी सुमित मिश्रा(32) ने मड़ियांव की रहने वाली मानसी से साल 2020 में लव मैरिज की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। नाराज होकर मानसी अपने मायके चली गई। मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली मानसी के परिजनों ने 9 जुलाई को सुमित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ने लगा।

खाना खाते वक्‍त पीटा

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात (16 जुलाई) सुमित अपने दोस्त के साथ गल्ला मंडी के पास जनता होटल पर खाना खाने गया था। तभी मानसी का भाई आयुष पांडेय अपने ड्राइवर आदेश उर्फ जीतू के साथ हॉकी लेकर पहुंचा। सुमित और उसके दोस्त पिटाई करने लगे। दोनों को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत बताया। इंस्पेक्टर अलीगंज का कहना है कि मृतक के दोस्त का अभी इलाज चल रहा है। आयुष और जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है।