Bareilly: बरेली की दीक्षा को स्वास्थ्य मंत्री और अर्बन डेवलपमेंट मंत्री ने किया सम्मानित

बरेली की दीक्षा सक्सेना को लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग और अर्बन डेवलपमेंट मंत्री आशुतोष टंडन ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया। ये कार्यक्रम उत्तर भारत के कुल 17 लोगों, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है, का सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया था।
 | 

इस कार्यक्रम के लिए बरेली से दीक्षा सक्सेना का चयन हुआ। इस दौरान दीक्षा सक्सेना ने कहा ‘अच्छा लगता है कि जब आपके किए गए कार्यों को सराहना मिलती है। जब एंकर ने मेरे विषय में बताया कि इन्होंने पूरे कोविड लोगों को अपने रिस्क पर रोजाना राशन पहुंचाया और अभी भी कई परिवारों को महीने का राशन हमारी टीम द्वारा पहुंचाया जा रहा है। लेकिन जिन परिवारों के रोजगार फिर से शुरू हो गयो हैं वो खुद ही बताते जा रहे हैं कि अब हमारी मदद न कर किसी और जरूरतमंद की मदद कर दें। इसके अलावा पूरे शहर में सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीनें लगाने का बीड़ा भी क्लब के सौजन्य से मै लगातार कर रही हूं। ईश्वर इसी तरह मुझे शक्ति दें कि मैं और इससे भी ज्यादा काम कर सकूं।’
                          http://www.narayan98.co.in/
Bareilly: बरेली की दीक्षा को स्वास्थ्य मंत्री और अर्बन डेवलपमेंट मंत्री ने किया सम्मानित                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8