यूपी के कई जिलों में सप्लाई करते थे गांजा, 50 लाख के गांजे के साथ कहा दबोचा गया गिरोह , जानिए इस खबर में…
भांग के ठेकों के आड़ में चलकर रहा था गांजा बिक्री का रैकेट यूपी । शाहजहांपुर पुलिस ने नशे के अन्तर्राज्यीय सौदागरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। यही नहीं सरकारी भंग के ठेकों की आड़ में यह गिरोह बड़े पैमाने पर गांझा सप्लाई करता था। इनका सप्लाई कनेक्शन कई जिलों सेजुड़़ा़ बताया जा
Nov 10, 2020, 19:05 IST
|
भांग के ठेकों के आड़ में चलकर रहा था गांजा बिक्री का रैकेट
यूपी । शाहजहांपुर पुलिस ने नशे के अन्तर्राज्यीय सौदागरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। यही नहीं सरकारी भंग के ठेकों की आड़ में यह गिरोह बड़े पैमाने पर गांझा सप्लाई करता था। इनका सप्लाई कनेक्शन कई जिलों सेजुड़़ा़ बताया जा रहा है। यह भंडाफोड़ पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह यूपी के तमाम जिलों में नशे की सप्लाई करता था। यह अब तक का सबसे बड़ा गांजा तस्कर गिरोह बताया जा रहा हैैै। पुलिस कप्तान एस. आनंद की सक्रियता से शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 50 लाख के गांजे के साथ गिरोह के सरगना समेत 12 तस्कर गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा गैंग यूपी के बाराबंकी से प्रदेश के अलग अलग जनपदों में भांग के ठेकों के जरिये सप्लाई करती थी। एसपी ने खुटार पुलिस की कामयाबी पर प्रशंसा कर पीठ थपथपाई।