बाल पुष्टाहार वितरण को लेकर क्या है नई व्यवस्था, कैसे होगी निगरानी, जानिए इस खबर में…

न्यूज टुडे नेटवर्क। शासन ने पुष्टाहार वितरण में हो रही गड़बड़ियों को देखते हुए अब पुष्टाहार वितरण को लेकर योजना में बदलाव कर दिया है। कोटेदारों के माध्यम से अब स्वयं सहायता समूह पुष्टाहार के पैकेट बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाएंगे। बरेली मंडल में गोदामों से पुष्टाहार का उठान जिला प्रशासन ने शुरू करा दिया
 | 
बाल पुष्टाहार वितरण को लेकर क्या है नई व्यवस्था, कैसे होगी निगरानी, जानिए इस खबर में…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। शासन ने पुष्टाहार वितरण में हो रही गड़बड़ियों को देखते हुए अब पुष्टाहार वितरण को लेकर योजना में बदलाव कर दिया है। कोटेदारों के माध्यम से अब स्वयं सहायता समूह पुष्टाहार के पैकेट बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाएंगे। बरेली मंडल में गोदामों से पुष्टाहार का उठान जिला प्रशासन ने शुरू करा दिया है। कोटेदार पुष्टाहार को लेकर अपने यहां जाएंगे। वहां से स्वयं सहायता समूह को दे दिया जाएगा। समूह की महिलाएं पैकेट बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचा देंगी।

जिला सप्लाई विभाग के मुताबिक, आंगनबाड़ी पुष्टाहार वितरण प्रक्रिया में नवंबर से ही बदलाव लागू किया है। बरेली जिले के 1812 कोटेदारों को पुष्टाहार गोदामों से उठान की जिम्मेदारी दी गई है। पुष्टाहार में दाल, दलिया, गेहूं ,चावल का वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाता है। वहां से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पैकेट दिए जाते हैं। कोटेदार अपने क्षेत्र के सभी स्वयं सहायता समूह को पुष्टाहार देंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अलग-अलग पैकेट तैयार करेंगी। इसके बाद सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार पहुंचेगा। पहले यह काम आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका और आशाओं के जरिये किया जाता था जिसमें तमाम गड़बड़ियां होती थीं। कागजों में खेल कर पुष्टाहार बेच दिया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए तीन एजेंसी मॉनिटरिंग करेंगी। सबसे पहले गोदाम से पुष्टाहार का उठान कोटेदार करेंगे। वहां से स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा। स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचाएंगे। इसके बाद उस पुष्टाहार का आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरण कराया जाएगा। कई जगह इस पुष्टाहार की मॉनिटरिंग होगी। रिकॉर्ड चेक किया जाएगा।