बरेली: पति पत्‍नी के विवाद में बीच बचाव कराने गए युवक को उलटा पड़ा मामला, ऐसे गंवानी पड़ी जान

अधिक पिटाई से सिर में लगने से होमगार्ड के बेटे की मौत

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव कराने गए इलेक्ट्रिशियन को पीट दिया गया। सिर में चोट लगने की वजह से युवक की हालत बिगड़ गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम नगर इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने बताया कि मामूली विवाद में युवक ने सर में चोट लगने से मौत हुई है।

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के जाटव पुरा का रहने वाला अर्जुन कुमार पुत्र प्रेम शंकर इलेक्ट्रिशियन था। अर्जुन की मां राजकुमारी होमगार्ड हैं। राजकुमारी अपना घर बनवा रही हैं जिस वजह से वह पड़ोस के मकान में किराए पर रह रही है। आज सुबह पड़ोस के रहने वाले नवीन और उसकी पत्नी दीपमाला के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। किसी विवाद में नवीन ने पत्नी को पीट दिया। बीच-बचाव में गए अर्जुन को भी नवीन ने पीट दिया सर में चोट लगने से अर्जुन की हालत बिगड़ गई। अर्जुन ने घर जाकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद दोनों प्रेम नगर थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया और नवीन की पत्नी दीपमाला अर्जुन का इलाज कराने एक निजी अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। अर्जुन की मौत की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।