बरेली: दिन में छाया अंधेरा, ठंडी हवाएं चलीं फिर बारिश हुयी तो गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। शनिवार को दोपहर बाद हुयी बारिश से बरेली का मौसम सुहावना हो गया। बारिश से तापमान में आयी गिरावट ने गर्मी से लोगों को राहत दिलायी। दोपहर बाद बरेली में अचानक घिरे बादलों से दिन में अंधेरे जैसा नजारा हो गया। शनिवार सुबह से तेज धूप और गर्मी के बाद अचानक से बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई। मगर लोगों को गर्मी से राहत दे गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश के आसार बन रहे है। 

ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को करीब 41 से 61 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। यह हवाएं अधिकतम सतही थी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रविवार को भी तेज हवओं और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। जिससे मौसम में गिरावट दर्ज की जाएगी। हांलाकि शनिवार को केवल 5 से 10 एमएम तक ही बारिश बताई जा रही है। देर रात भी बारिश होने की आंशका है।

बीते हफ्ते हुए बारिश के बाद अचानक से बारिश पर ब्रेक लग गया। हालांकि, इस बीच कई बार ऐसे मौके आए जब वायुदाब में गिरावट के कारण घने बादल छाए और बारिश के आसार बने, लेकिन बरसात नहीं हुई। सुबह-शाम हवा के दबाव में विचलन बनी रहने से तेज हवा मानसूनी बादल उड़ाती रही। एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने से दिन में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा था।

अचानक हुई इस बारिश की वजह से तापमान में करीब एक डिग्री का गिराव दर्ज किया गया है। बारिश से पहले न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज किया गया था। मगर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।