काले कृषि कानून, महंगाई और पंचायत चुनाव धांधली के विरोध में बरेली में गरजे सपाई

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। समाजवादी पार्टी का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत बरेली कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने ने बताया कि महंगाई अपने चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है धरने में प्रमुख मांगे रही किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान 15000 करोड़ों पर तत्काल दिया जाए। किसानों के ऊपर जो काला कृषि कानून थोपा जा रहा है उसे तत्काल वापस लिया जाए। बढ़ती महंगाई जैसे डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद बीज कीटनाशक दवाएं कृषि यंत्र इत्यादि पर रोक लगाई जाए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए। 

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज किया जाना तत्काल बंद होना चाहिए तथा उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अविलंब बंद किया जाए। उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जाए बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए कोरोनावायरस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई धांधली व हिंसा की जांच कराई जाए। जांच में पाए गए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और दोबारा मतदान कराया जाए। पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमले और हत्याओं पर रोक लगाई जाए दलित वर्ग तथा अल्पसंख्यक पर पर हो रहे अत्याचार बंद हो पिछड़े वर्ग को अनुमानित 27% आरक्षण में कटौती बंद हो इन सभी प्रमुख मुद्दों पर आज कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया गया ।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी महासचिव सत्येंद्र यादव कदीर अहमद जफर बेग रविंद्र यादव गौरव सक्सेना भारती चौहान आदेश यादव राम संजीव यादव संजीव यादव गजेंद्र कुर्मी असलम खान रईस मियां अब्बासी नूतन शर्मा शमीम अहमद, हसीब खान, गोपाल कश्यप, साधना मिश्रा, महानगर सचिव अशफाक गाजी, शाहजेब हसन, दीप्ति पांडे, समयुन खान, क्षितिज यादव, सूरज वर्मा, रेहाना बी, अनुज आनंद, विशाल कश्यप, मोहम्मद अशफाक, के पी राठौर, ओमपाल प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, पार्षद आरिफ कुरैशी, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, पार्षद रेहान अली, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद मेराज अंसारी, पार्षद फिरदौस अंजुम, पार्षद आशिक हुसैन, पार्षद युसूफ खान, पार्षद अकील गुड्डू, राम गोपाल वर्मा रविकांत यादव गुरुप्रसाद आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।