बरेलीः कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़ में नीचे दबीं कई बच्चियां, 10 हजार लड़कियों ने दौड़ में लिया था हिस्सा

आयोजक भीड़ का दबाव नहीं झेल पाए इससे भगदड़ मची, पूर्व मेयर Supriya Airon ने कहा- बढ़ते जनाधार के कारण ये साजिश हुयी

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां बरेली महानगर में आयोजित कांग्रेस की मैराथन दौड़ में अचानक भगदड़ मच गयी। मंगलवार को यहां कांग्रेस की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 10 हजार लड़कियां ने भाग लिया था। दौड़ लगाने के दौरान लड़कियां आपस में टकरा गयीं। जिनमें से कुछ लड़कियां गिर गयीं जिसके बाद मची भगदड़ में कई बच्चियां और लड़कियां भीड़ के नीचे दबकर घायल हो गयीं।

mairathan

मैराथन में भीड़ ज्यादा होने से आयोजक व्यवस्थाओं को संभाल नहीं सके। बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 10 बजे दौड़ शुरू होते ही आगे दौड़ रहीं बच्चियां धक्का लगने से गिर गईं। इसके बाद पीछे से बच्चियों की भीड़ उन पर चढ़ गई। चीख-पुकार के बीच भगदड़ मच गई। कई बच्चियां घायल हुई हैं। ये बच्चियां घटना के बाद डर से अपने घरों को लौट गईं। इस दौरान कवरेज को लेकर कांग्रेसी नेता मीडिया कर्मियों से बदसलूकी पर उतारू हो गए। कांग्रेस की इस लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है।

प्रियंका गांधी के लड़की हूं-लड़ सकती हूं, मुहिम के तहत यह मैराथन आयोजित की गई थी। इस दौरान सुबह हजारों की संख्या में छात्राएं मैराथन में भाग लेने पहुंची गईं। सुबह 10 बजे मैराथन दौड़ शुरू हुई, लेकिन कांग्रेस के लापरवाह रवैए से भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था बेकाबू हो गई। सुरक्षा में लगी पुलिस भी कुछ कर सकी। मैराथन शुरू होते ही आगे दौड़ रही कुछ बच्चियां धक्का लगने से गिर गई। इसके बाद एक-एक कर पीछे से बच्चियों की भीड़ उनपर गिर पड़ी। कई बच्चियां नीचे दब गईं। इसे देख आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। चीख-पुकार के बीच किसी तरह उन्होंने बच्चियों को बाहर निकाला। हादसे की शिकार ज्यादातर बच्चियों के परिजन उन्हें घर लेकर चले गए।

कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश: पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन

कांग्रेस की मैराथन रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के सवाल पर कांग्रेसी नेता मीडिया कर्मियों से ही उलझ गए। धक्का मुक्की करने लगे। कांग्रेस नेत्री पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है, तो ये तो बच्चियों की भीड़ है। ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडिया कर्मियो से धक्का-मुक्की के लिए माफी मांगती हूं। उन्होंने कहा कि यह तो साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है।

वहीं, मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है। मैराथन कार्यक्रम में शामिल होने आई ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल कोआर्डिनेटर और यूपी वेस्ट प्रभारी संगीता गर्ग सफाई देते नजर आईं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल रहा और करीब 10 हजार बच्चियों ने प्रतिभाग किया।

WhatsApp Group Join Now