बरेली: पेड़ पर गिरी बिजली, नीचे खेल रहा छह वर्षीय मासूम चपेट में आकर झुलसा

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली में पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खेल रहे एक बालक गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में हुयी। रिठौरा कस्‍बे में एक पेड़ के नीचे छह वर्षीय बालक राज यादव खेल रहा था। आसमान में बादल थे और बूंदाबांदी हो रही थी।

इसी दौरान जिस पेड़ के नीचे बालक खेल रहा था अचानक उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गयी। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मासूम राज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्‍पताल भागे। अस्‍पताल में बालक का इलाज किया जा रहा है।