बरेली: कोरोना संक्रमण के कारण इज्‍जतनगर रेल मंडल ने रोका इन डेढ़ दर्जन ट्रेनों का संचालन

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने कई रेलगाडि़यों को निरस्‍त कर दिया है। इज्‍जतनगर मंडल से चलने वाली इन रेलगाडि़यों की सूची इज्‍जतनगर रेल मंडल कार्यालय की ओर से जारी कर दी गयी है। इन रेल गाडि़यों को हाल ही में अनलाक प्रक्रिया के दौरान शुरू किया गया था। अब दोबारा से कोरोना संक्रमण की लहर तेज होने के बाद रेलवे ने रेलगाडि़यों के संचालन को रोक दिया है।

ये रेल गाडि़यां हुयीं निरस्‍त

-  05043 लखनऊ जं.-काठगोदाम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी 01 मई, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  02092 काठागोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05059 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआँ विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05332 मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05353 मुरादाबाद-काशीपुर विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05354 काशीपुर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05333 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05334 मुरादाबाद-रामनगर विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05339 बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05340 पीलीभीत-बरेली सिटी विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05341 पीलीभीत-टनकपुर विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-  05342 टनकपुर-पीलीभीत विशेष गाड़ी 30 अप्रैल, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।

रेल मंडल काया्रलय इज्‍जतनगर के पीआरओ राजेन्‍द्र कुमार ने बताया कि इन रेलगाडि़यों को फिलहाल कोरोना संक्रमण के कारण निरस्‍त कर दिया गया है। कल 30 अप्रैल से इन सभी रेलगाडि़यों के संचालन को रोक दिया गया है। अगले आदेश आने तक इन सभी रेल गाडि़यों को संचालित नहीं किया जाएगा।