बरेली: अश्‍लील फोटो दिखाकर पत्‍नी को ब्‍लैकमेल करता था पूर्व आशिक, पति ने मौत के घाट उतारा

पुलिस ने हत्‍यारोपी युवक को गिरफ़्तार किया

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में रंजिशन युवक ने पत्‍नी के पूर्व प्रेमी का कत्‍ल कर दिया। आरोप है कि पूर्व प्रेमी पत्‍नी के अश्‍लील फोटो दिखाकर ब्‍लैकमेलिंग करता था। इसीलिए उसने पत्‍नी के आशिक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्‍यारोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्‍या के मामले का खुलासा किया। हत्‍या बीती छह सितंबर को की गयी थी। शीशगढ़ इलाके में महफूज आलम नाम के युवक पुलिस ने बरामद किया था।

शक के आधार पर पुलिस ने शीशगढ़ के ही शमशुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में शमशुल ने बताया कि मृतक उसकी पत्नी को पहले के अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। जिसकी वजह से उसने उसे पहले सड़क पर पटक-पटकर लहूलुहान किया बाद में पानी में डूबो कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

1 अप्रैल, 2017 को आरोपी शमशुल की शादी शीशगढ़ इलाके की ही एक लड़की से हुई। शादी से पहले ही शमशुल की पत्नी का महफूज आलाम के साथ संबंध था। शादी के बाद भी उसकी पत्नी और महफूज आलाम आपस में फोन पर बात करते रहते थे। दोनों ने मिलने का फैसला। इसी बीच मृतक महफूज ने शमशुल के साथ दोस्ती कर ली। जब शमशुल को पता चला कि उसके दोस्त महफूज आलम का प्रेम प्रसंग उसकी पत्नी के साथ चल रहा है तो वह बौखला गया। इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी में जमकर कलह क्लेश हुआ। इसके बाद शमशुल जोधपुर चला गया। वहां जाकर उसने अपना जरी का काम शुरू कर दिया। इस बीच उसकी पत्नी ने भी मृतक महफूज से सभी संबंध तोड़ दिए।

आरोपी शमशुल ने बताया कि जब उसे सारी सच्चाई पता चली तो उसकी पत्नी ने महफूज आलाम से सभी रिश्ते तोड़ दिए। वह उसे सभी बातें बताने लगी। शमशुल ने बताया कि जब वह जोधपुर में था तो उसकी पत्नी ने बताया कि महफूज उसे उसके पुराने अश्लील फोटो और वीडियो भेजता है। उसे ब्लैकमेल करता है। मिलने के लिए कहता है। मना करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी देता है। शमशुल ने कहा कि उसका नंबर ब्लॉक कर दो, इस पर भी वह दूसरे नंबर से उसे धमकी देने लगा। जब बात हद से आगे बढ़ी तो शमशुल ने उसे मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।

25 अगस्त के लिए आरोपी शमशुल जोधपुर से लौटकर आया। उसने मृतक महफूज से कहा कि वह अपनी पत्नी को उससे मिलवा देगा। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने खुद अपनी पत्नी से उसकी बात कराई। जिसके बाद जगह का निर्धारण हुआ। तय हुआ कि आरोपी अपनी पत्नी को लेकर उसकी दादी के घर पर जाएगा। जो कि खाली पड़ा है। वहीं पर वह उससे मिल ले। आरोपी ने पहले शाम को महफूज के घर से उसकी बाइक उठाई बाद में उसी बाइक से उसे लेने के लिए रात को पहुंच गया।