बरेलीः कैंट से टिकट फाइनल होने के बाद झूमे संजीव अग्रवाल के समर्थक, संजीव ने कही ये बात…
Updated: Jan 15, 2022, 17:32 IST
|
न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली कैंट सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही जनहित कल्याणकारी सरकार बनाएगी। टिकट घोषित होने के बाद संजीव के समर्थक झूम रहे हैं। उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जमकर ढोल नगाड़े बजाकर नारेबाजी की और जष्न मनाया।
स्ंजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस विश्वास पर खरा उतरूगां स्वयंसेवक भाव से जनता के लिए पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करूंगा। पार्टी के निर्देषों के अनुसार कार्य करूंगा। कहा कि 2022 में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।