बहराइच: लड़का लड़की की गला काटकर हत्‍या, धान के खेत में पड़े मिले शव, दोनों की उम्र 8 व 10 साल

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बहराइच में 8 और 10 साल के एक लड़का और लड़की का गला रेत कर मर्डर कर दिया गया। दोनों के शव धान के खेत से बरामद किए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। सनसनीखेज घटना बहराइच जिला मुख्‍यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर की है।

यहां फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर पंचायत में सड़क किनारे शनिवार सुबह धान के खेत में लड़के और लड़की के शव बरामद हुए। सबसे पहले पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने धान के खेत में बच्चों का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मुताबिक, दोनों बच्चों की उम्र तकरीबन 8 से 10 साल के बीच है। दोनों सिर्फ लोअर पहने हुए थे। तस्वीरों से भी पता से चल रहा है कि दोनों बच्चों का हत्यारों ने किसी धारदार हथियार से गला काटा है। एडिशनल एसपी पहुंचे कुंवर ज्ञानंजय सिंह, कैसरगंज के सीओ कमलेश सिंह मौके पर मौजूद हैं।

किसानों की सूचना पर सबसे पहले एसओ फखरपुर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें मौके से मास्क भी मिले हैं। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस की 4 टीमें खुलासे को जुटीं

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए कैसरगंज, हुजूरपुर, फखरपुर व एसओजी की टीम को लगाया गया है। घटनास्थल के चारों ओर जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वहां की फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों में पुलिस की दहशत है। घटना के संबंध में जब कुछ ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस के चक्कर में कौन पड़े। अभी आपको बता दिया तो आप तो चले जांएगे। बाद में पुलिस हमें ही परेशान करेगी।