औरैया: चुनावी रंजिश मे दो पक्षों में जमकर संघर्ष, मारपीट, फायरिंग पथराव, 8 घायल 4 की हालत गंभीर

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी में चुनावी रंजिशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब औरैया जिले में चुनावी रंजिश में दो पक्ष आप में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, इसमें कई लोग घायल हो गए। घायल हुए चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद जमकर फायरिंग भी हुयी है।

रविवार देर रात चुनावी रंजिश में दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। मामला बढ़ते देख चंद्र प्रकाश के भाई प्रशांत, भूपेंद्र व वीरू मौके पर लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। जानकारी होते ही विजय के पक्ष के सोनू व उसका भतीजा संजीव भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। लाठी-डंडे चलते देख चंद्र प्रकाश की पत्नी देवकी भी मौके पर पहुंची तभी दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें एक गोली देवकी के दाहिने पैर में लग गई। वहीं दूसरे पक्ष से संजीव के हाथ में गोली लग गई।

मारपीट में चंद्र प्रकाश, प्रशांत, भूपेंद्र, बीरू, देवकी, विजय, सोनू व संजीव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।