पिछड़े समाज की उपेक्षा का आरोप, केन्द्रीय दर्जा राज्यमंत्री भी छोड़ेंगे भाजपा

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। भाजपा के एक और केन्द्रीय दर्जा राज्यमंत्री भी भाजपा छोड़ने जा रहे हैं। यूपी के पूर्व एमएलसी रह चुके लोकेश कुमार प्रजापति ने भी भाजपा पर पिछड़ा वर्ग की लगातार उपेक्षा करने आरोप लगाया है। वह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त केन्द्रीय मंत्री हैं।

लोकेश प्रजापति ने फिर से पिछड़ा समाज की उपेक्षा होने की बात कही है। इससे पहले भी बसपा छोड़ते समय वह ये बात कह चुके हैं। फिलहाल, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष होते हुए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने भी पिछड़ा समाज की उपेक्षा की है, और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।