अलीगढ़: क्षमता से अधिक सवारियां ढोकर ले जा रही पिकअप गाड़ी पलटी, 25 की हालत गंभीर

पिकअप वाहन में 35 से अधिक लोग सवार थे

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के अलीगढ़ जिले में क्षमता से अधिक सवारियों को ढोकर ले जा रही पिकअप गाड़ी पलट गयी। पिकअप में 35 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना अलीगढ़ के थाना बरला के दतावली मोड़ पर यह दुर्घटना हुई है। टेंपो को बचाने में अनियंत्रित होकर मैक्स पिकअप गाड़ी पलट गई। इसमें 35 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेजा गया तो वहीं, गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

अलीगढ़ के थाना बरला इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी अचानक सामने से आ रहे टेंपो को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग खून से लथपथ हो गए। गाड़ी में 35 से ज्यादा लोग सवार थे।

गाड़ी में मौजूद इन 35 लोगों में से कई की हालत बेहद ही चिंताजनक बनी हुई है तो वही 25 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने कई की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर अलीगढ़ जिला मलखान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया।