आगरा: 12 घंटे बाद भी नहीं मिले यमुना में डूबे तीन युवक

पुलिस का सर्च आपरेशन जारी

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के आगरा में यमुना में नहाने गए तीन दोस्‍त नदी में डूबकर लापता हो गए। लगातार 12 घंटे तक चले सर्च अभियान में भी तीनों युवकों का कोई पता नहीं चला है। घटना के बाद से ही तीनों युवकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। स्‍थानीय पुलिस गोताखोंरों के साथ नदी में सर्च आपरेशन चला रही है।

पुलिस के अफसरों ने बताया कि रविवार शाम को छह युवक आगरा के एत्‍माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल के पास नहाने आए थे। जवाहर पुल के नीचे ही इनमें से तीन दोस्‍त युवक डूब गए। माना जा रहा है कि डूब रहे एक युवक को बचाने के चक्‍कर में उसके दो अन्‍य साथी में डूब गए होंगे। इनके नाम कौशलपुर निवासी गौरव, प्रेम सरन और कलुआ हैं। गोताखोरों की मदद से खोजबीन चल रही है।