आगरा: जाति ने प्‍यार को एक नहीं होने दिया तो नाबालिग प्रेमी प्रेमिका ने फंदे पर लटक दे दी जान

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। जाति में भिन्‍नता होने के कारण दो प्रेमी एक नहीं हो सके तो दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं पास मिले हैं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग का मान रही है। हालांकि शवों के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्रथम दृष्‍टया यह मामला प्रेम प्रसंग का ही प्रतीत हो रहा है। घटना यूपी के आगरा जिले की है यहां एक नाबालिग युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले हैं। परिजनों ने भी कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले और अलग-अलग जाति से तालुक रखते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना ताजगंज के गांव गुतला निवासी गौरव (16 साल) और गांव की ही 15 साल की लड़की के बीच स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते की जानकारी दोनों के परिवार वालों को हुई तो बंदिशें लगने लगीं। शुक्रवार सुबह जब गांव वाले खेतों की तरफ निकले तो एक पेड़ से उस लड़की और गौरव के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच दोनों के परिवारीजन भी मौके पर आए।

थाना ताजगंज पुलिस के अनुसार साड़ी से फंदा बनाया गया था। छानबीन में पता चला है कि दोनों गुरुवार की रात एक से डेढ़ के बीच अपने-अपने घरों से निकले थे। युवती अपने घर से साड़ी लाई थी। इसके बाद दोनों ने एक साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।