लड़की से छेड़छाड़ के बाद पुलिस के सामने ही चले डंडे, ईंट, पत्‍थर, तलवारें, दो पक्षों में जबर्दस्‍त संघर्ष

सहारनपुर में बाजार से दवा लेने गयी थी लड़की, वहां बवाल हो गया  

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बाजार से दवा लेने जा रही लड़की से छेड़छाड़ के बाद बवाल हो गया, दो पक्ष आपस में भिड़ गए, इस दौरान जमकर लाठी डंउे तलवार भी चले। घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मामला यूपी के सहारनपुर जिले का है। यहां घर से एक लड़की दवाई लेने गयी थी। बाजार में दूसरे पक्ष के एक लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी, इससे वहां बवाल हो गया। झगड़े के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए, दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। धारदार हथियार से भी हमला किया गया है। संघर्ष में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। महिलाओं समेत 8 लोग घायल हुए हैं।

पूरा मामला जनपद सहारनपुर की कोतवाली मिर्जापुर इलाके के गांव रायपुर का है। रायपुर निवासी एक पक्ष का आरोप है कि उनके घर की लड़की दवाई लेने के लिए जा रही थी इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने छेड़छाड़ कर दी, जिसका उन्होंने विरोध किया और बाद में मामले की तहरीर थाना मिर्जापुर पुलिस को दे दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी।

पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे धारदार हथियार चले। इतना ही नहीं, दोनों ओर से जमकर पथराव भी किया गया। संघर्ष में महिलाओं सहित करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मामले को लेकर सीओ बेहट रामकरण सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।