आज अयोध्‍या में आम आदमी पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा, सिसोदिया बोले- हम भाजपा को राष्‍ट्रवाद सिखायेंगे

इससे पूर्व आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने पर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पर दर्ज हो चुका है मुकदमा

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। आम आदमी पार्टी यूपी के चुनावी समर में पूरी तरह से कूद पड़ी है। एक्टिव मोड में आए आप नेता लगातार उत्‍तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी अयोध्‍या में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके लिए कल 13 सितंबर को ही दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह अयोध्‍या पहुंच गए थे। कल सोमवार को दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी के दर्शन करके बजरंग बली का आशीर्वाद लिया था। आज दोनों आप नेताओं ने रामलला के दर्शनों के साथ साथ अन्‍य मठों पर भी मत्‍था टेका। गौरतलब है कि इससे पूर्व आगरा में तिरंगा यसात्रा निकालने पर दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये बोले बड़ा भक्‍तमाल मन्दिर के महंत

वहीं बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश दास ने तिरंगा यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, 'ये राम मंदिर के विरोधी लोग हैं। यह तिरंगा यात्रा से क्या मैसेज देंगे? यह सनातन धर्म को बदनाम करने वाले लोग हैं, जो विदेशी मुसलमानों को दिल्ली में रखते हैं। यह देश के टुकड़े-टुकड़े कराने वाली मानसिकता के लोग हैं। अयोध्या तो नास्तिक भी आते हैं, लेकिन इनका भगवान राम से कोई नाता नहीं। यह लोगों को बरगलाने के लिए घूम रहे हैं। इनको कोई वोट नहीं देगा'

दोपहर एक बजे शुरू होगी तिरंगा यात्रा

दोपहर एक बजे गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा शुरू होगी, जो कि नगर के कई मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। इससे पहले लखनऊ, आगरा और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है। आगरा में महामारी अधिनियम के तहत मनीष सिसोदिया पर केस भी दर्ज किया गया था। प्रशासन का आरोप था कि तय संख्या से ज्यादा भीड़ बुलाई गई थी। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया।

मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने सोमवार को अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रसिक पीठ, जानकी घाट पहुंचकर साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया। मनीष ने कहा था कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की खुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि राम राजआज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है। भगवान श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ईमानदारी और विकास की राजनीति की नई परिभाषा बनती जा रही है।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा अयोध्या में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ईमानदारी और विकास की राजनीति को नया आयाम देने का काम करेगी। श्री रामचंद्र जी के आशीर्वाद से हम उठाएंगे तिरंगा और भाजपा को असली राष्ट्रवाद सिखाएंगे।