रफ्तार कि जिंदगी में आया भूचाल, जल्द ले सकते हैं तलाक, जानिए पूरा मामला...

 | 

न्यूज़ टुडे नेटवर्क ! अपने गानों से चर्चा में बने रहने वाले मशहूर रैपर रफ्तार इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा आधिकारिक तौर पर अलग हो रहे हैं और उनकी शादी इस साल अक्टूबर में खत्म होने की कगार पर है। रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में शादी की थी लेकिन कुछ समय से दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। कोमल पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं वही रफ्तार मशूर रैपर।

दोनों ने 2020 में महामारी के समय तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी दी थी परन्तु कोरोना काल के चलते अंतिम कार्यवाही में देरी हुई। इस मशहूर दंपति के करीबी एक सूत्र ने पुष्टि की है कि महामारी के कारण सब कुछ विलंबित हो गया था और अब वे दोनो 6 अक्टूबर को तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करेंगे। दोनों के बीच की समस्याएं उनकी शादी के कुछ ही दिनों बाद शुरू हुईं फिलहाल दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं और दंपति अपने परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण बने हुए हैं। कोमल वोहरा और रफ्तार को पहली नजर का प्यार हुआ था।

दोनों की मुलाकात पहली बार एक फ्रेंड के घर पर साल 2011 में हुई थी और दोनों पांच साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद रफ्तार ने अपनी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। फिलहाल दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी=अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। फिलहाल ऐसी खबरें आने के बाद उनके फैंस दुआ करते हैं कि वह एक साथ रहे और सलामत रहे।