नारायणी अवार्ड: खुद के दम पर जिन महिलाओं ने बनायी अपनी पहचान, न्यूज टुडे नेटवर्क ऐसी नारी शक्ति को करता है सलाम

संघर्ष के बल पर बुलंदियों को छू चुकी महिलाओं को न्यूज टुडे नेटवर्क करेगा सम्मानित

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। समाज के उत्थान और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली महिलाएं वास्तव में बधाई की पात्र हैं। इसके साथ साथ वे महिलाएं जिन्होंने संघर्षरत रहकर खुद को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाया वे महिलाएं भी दूसरों के लिए एक मिसाल हैं। ये सफल महिलाएं दूसरी महिलाओं में एक ऐसा जुनून और जज्बा भर देती हैं जो महिलाएं अभी तक समाज में बराबरी का हक नहीं पा सकी हैं। न्यूज टुडे नेटवर्क मीडिया हाउस ऐसी ही महिलाओं को सम्मानित करने जा रहा है।

न्यूज टुडे नेटवर्क की ओर से 15 मई रविवार को नारायणी अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 मई रविवार को आयोजित होगा। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करके अपनी अलग पहचान बना चुकी महिलाओं को न्यूज टुडे नेटवर्क नारायणी अवार्ड से सम्मानित करेगा। महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए न्यूज टुडे नेटवर्क द्वारा यह अतुलनीय प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व भी न्यूज टुडे नेटवर्क ने “नारी है नारायणी सम्मान समारोह “ का आयोजन किया था। जिसमें बरेली की ऐसी ही सफल महिलाओं को सम्मान प्रदान किया गया था।

नारायणी अवार्ड सम्मान समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपनी कार्यक्षमता के बल पर बुलंदियों को छुआ हो उन्हें सम्मान प्रदान किया जायेगा। इनमें महिला चिकित्सक, महिला उद्यमी, शिक्षा क्षेत्र, रंगमंच समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।