सरकार के आदेश परशुरू हुआ अमल, मदरसों में दुआ के बाद गाया गया राष्ट्रगान

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर अमल शुरू हो गया। पहले ही दिन मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गूंजा। मदरसों में पढऩे वाले छात्र, छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गाना अनिवार्य करने की जानकारी दी थी। 

इस पर संचालित मदरसा संचालकों को पत्र जारी किया। इसमें बताया कि मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए इसका पालन कराया जाए।  इसी आदेश के क्रम में मदरसों में राष्ट्रगान गाना शुरू हो गया। सभी बच्चे परिसर में एक स्थान पर एकत्रित हुए। 
इसके बाद जन, गण, मन का गान किया। पहले ही दिन मदरसों में राष्ट्रगान गाया गया।