भाजपा सांसद वरूण गांधी कल करेंगे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत का दौरा

न्यूज टुडे नेटवर्क। भाजपा सांसद वरूण गांधी कल शनिवार को अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जिले की सीमा खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सांसद अपने कैम्प आवास पहुंचेंगे। इसके बाद सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का तूफानी दौरा करेंगे। इस दौरान शनिवार को
 | 
भाजपा सांसद वरूण गांधी कल करेंगे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत का दौरा

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। भाजपा सांसद वरूण गांधी कल शनिवार को अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जिले की सीमा खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद का स्‍वागत किया जाएगा। इसके बाद सांसद अपने कैम्‍प आवास पहुंचेंगे। इसके बाद सांसद अपने संसदीय क्षेत्र का तूफानी दौरा करेंगे। इस दौरान शनिवार को वरूण गांधी लगभद दर्जन भर से अधिक गांवों का भ्रमण करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम के बाद सांसद वरुण गांधी पूरनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सांसद वरुण गांधी के द्वारा पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पत्ताबोझी,टांडा छत्रपति गोटिया,टांडा छत्रपति,गुलरिया खास, कंजा खेड़ा,भवानीगंज-कान्हा टांडा, रुद्रपुर,गुलड़ाहा,सिमरिया तालुके महाराजपुर, कडेरचौरा, भापपुर, मुरादपुर, वक्तापुर, जेठापुर, मकरंदापुर,चांट फिरोजपुर,खमरिया पट्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए वापस पीलीभीत को रवाना होंगे।

इसके अलावा भाजपा सांसद वरुण गांधी तहसील अमरिया क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम नगरिया सहगवां, चका,अडॉली,नकटपुरा,पौटा,धुंधरी, कैचु टांडा,उदयपुर,बिलासपुर, भैसहा,मिलक फार्म,कटमटा, फरीदपुर,बल्लिया क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत भाजपा सांसद वरुण गांधी दिल्ली को वापस लौट जाएंगे।