बरेली: मीरगंज के वकीलों ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान, देखें यह खबर…

बरेली,न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली के मीरगंज में वरिष्ठ अधिवक्ता की जमीन के विवाद का निपटारा ना होने पर वकील खफा हो गए हैं। वकीलों ने चेतावनीदी है कि यदि जल्द विवाद का निपटारा नहीं हुआ तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मसले पर बार एसोसिएशन की बैठक हुई। वकील गुरुवार से तीन दिवसीय सांकेतिक
 | 
बरेली: मीरगंज के वकीलों ने क्यों किया हड़ताल का ऐलान, देखें यह खबर…

बरेली,न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बरेली के मीरगंज में वरिष्ठ अधिवक्ता की जमीन के विवाद का निपटारा ना होने पर वकील खफा हो गए हैं। वकीलों ने चेतावनीदी है कि यदि जल्‍द विवाद का निपटारा नहीं हुआ तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मसले पर बार एसोसिएशन की बैठक हुई। वकील गुरुवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेंगे। विवाद का निपटारा न होने पर वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता मजबूर हुसैन के प्रार्थना पत्र पर विचार करने को बुधवार दोपहर में बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष हबीबुल खां की अध्यक्षता में बार भवन में हुई। संचालन सचिव चंद्रपाल गंगवार ने किया। बैठक में अपने भूमि विवाद के तथ्य वकीलों के सामने रखे। वकीलों ने मजबूर हुसैन के जमीन विवाद में सक्षम अधिकारी पर आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। कार्रवाई का विरोध किया। वकीलों ने एसडीएम का ध्यानाकर्षण को सांकेतिक कदम उठाने पर जोर दिया।

वकीलों ने तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि वकील गुरुवार से तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इस दौरान वकील अदालती कार्रवाई नहीं करेंगे। इस दौरान अधिकारियों ने भूमि विवाद का निपटारा नहीं कराया तो वकील अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। सचिव ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल होने पर वकील शासन स्तर पर उचित माध्यम से अपनी बात रखेंगे। बैठक में धर्मवीर गंगवार, सुनील गंगवार, अशोक उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, हरिपाल सिंह, राकेश रोहिला, नसीमुल हसन, अरविंद, जगदीश, महेन्द्र कुमार आदि शामिल हुए।