दुष्कर्म के आरोपी का शव पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिला

न्यूज टुडे नेटवर्क। एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी का शव टाइगर रिजर्व एरिया के जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को दुष्कर्म के मामले में इस व्यक्ति की कई दिनों से तलाश थी। उधर जंगल के भीतर शव मिलने से वन वाचरों की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। वन अधिकारियों का
 | 
दुष्कर्म के आरोपी का शव पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिला

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। एक युवती से दुष्‍कर्म के आरोपी का शव टाइगर रिजर्व एरिया के जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को दुष्‍कर्म के मामले में इस व्‍यक्‍ति की कई दिनों से तलाश थी। उधर जंगल के भीतर शव मिलने से वन वाचरों की गश्‍त पर सवाल उठ रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि जंगल में घुसपैठ की जांच कराई जाएगी।

टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बरही वन क्षेत्र में 25 वर्षीय दुष्कर्म के आरोपी का बुरी हालत में शव मिला। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जय प्रकाश यादव ने कहा, पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। यहां तक कि उसके पिता जगदीश कश्यप को भी उसके ठिकाने का कोई सुराग नहीं था। आरोपी अनुज कश्यप पर 6 सितंबर को 22 वर्षीय एक युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। माधोटांडा के एसएचओ राम सेवक ने कहा कि धड़ को गर्दन से अलग पाया गया, जो कि अंग-भंग का संकेत है।

शव दो दिन पूर्व शाम स्थानीय लोगों को मिला, जो जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने के लिए वन क्षेत्र में गए थे। आज शव का पोस्‍टमार्टम कराया गया है।  स्थानीय लोगों ने उस आदमी के परिवार को सूचित किया।  जिन्होंने अब युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है,  पुलिस ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

वन क्षेत्र के चीफ कन्जर्वेटर ललित वर्मा से जब वन अधिकारियों की गश्त में ढिलाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह वन क्षेत्र में घुसपैठ की जांच करेंगे।