हल्द्वानी- प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की आवाज़, मोटर मालिकों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त 

 | 

प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल  प्रदेश संगठन प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष कन्दन बिष्ट  ने देवभूमि ट्रक ऑनर्स द्वारा रानीबाग में पुलिस के खिलाफ किये जा रहे आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे कुमाऊ क्षेत्र में पुलिस और सीपीयू द्वारा चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है वह गाड़ी मालिको के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसे व्यापार मंडल कतई बर्दाश्त नही करेगा। राजेन्द्र फर्स्वाण ने बताया कि सरकार का परिवहन विभाग मोटर गाड़ी के मामले में पूर्ण रूप से सक्षम है। यदि गाड़ी में किसी भी प्रकार की अनियमत्ता होती है, तो परिवहन विभाग कार्यवाही करने में सक्षम है।

लेकिन पुलिस को मोटर गाड़ी के संदर्भ में चालान करने के कोई वैधानिक अधिकार नही है। फिर भी खुलेआम पुलिस द्वारा मोटर मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सीपीयू का कार्य ड्राइविंग लाइसेंस व कागजात चेक करना है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त करना है। लेकिन वह भी अपने अधिकारों के बाहर जाकर खुलेआम उत्पीड़न कर रही है। व्यापारियो के सामान के बिलों को चेक कर रही हैं। जो सरासर गलत है पुलिस अवैध शराब, जुए, सट्टा व अवैध स्पा सेंटर को नही बन्द करवा पा रही है। लेकिन व्यापारियो का उत्पीड़न कर रही है। जिसको प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल कभी नही बर्दाश्त करेगा।