Uttrakhand Vidhansabha Chunav 2022 AAP ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट ,सीएम धामी के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को उतारा

 | 

Uttrakhand Vidhansabha Chunav 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा दाव चला है। जी हां... आम आदमी पार्टी ने खटीमा विधानसभा सीट से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने एसएस कलेर को चुनाव मैदान में उतार हैं। बता दे की शुक्रवार को AAP ने प्रत्याशियो की तीसरी सूची जारी कर दी है । इसमें 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी अब तक  51 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। अब सिर्फ 19 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है। AAP के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके तीसरी सूची जारी की है।  

इस सूची में उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर सीट से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा सीट से राजू विराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लालकुआं विधानसभा सीट से चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा और खटीमा से एसएस कलेर आप के उम्मीदवार होंगे।

Dinesh Mohaniya (@DineshMohaniya) / Twitter