उत्तराखंड - World Earth Day 2021 : जानिए विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास और इस साल की थीम

 | 

World Earth Day 2021 : विश्वभर में 22 अप्रैल के दिन को  विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2021) के रूप में  मनाया जाता है। इस खास मौके पर पर्यावरण और पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। साल 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 195 से अधिक देशों के 1 अरब से अधिक लोग मनाते हैं। साल 2021 में इसके 51 साल पूरे होने जा रहे है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने और पृथ्वी को बचाने के संकल्प के साथ हर साल 22 अप्रैल को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। 

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास : 

अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने पर्यावरण शिक्षा के रूप में इसकी स्थापना की थी।जिसके बाद से पृथ्वी दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई। 22 अप्रैल 1970 को पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। साल 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 195 से अधिक देश मनाते हैं। अमेरिका में इस दिन को ट्री डे के रूप में जाना जाता है।। इन्हें फादर ऑफ अर्थ डे कहा जाता है। यह दुनिया में सबसे बड़ा जन जागरूकता आंदोलन है।नेल्सन द्वारा इस दिन की शुरुआत पृथ्वी के गुणों का सम्मान करने और साथ ही लोगों के बीच प्राकृतिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए की गई। उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि इंसान को यदि पृथ्वी पर रहना है तो उसे इसके विषय में सोचना होगा।

विश्व पृथ्वी दिवस 2021 की थीम : 

Earth day 2021| theme of world earth day 2021| earth day theme - YouTube

इस बार कोरोना काल में अर्थ डे की थीम है 'पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में बहाल करना'। जिसके लिए उन नेचुरल रिसोर्सेज और उभरती हुई तकनीकों पर ध्यान देना होगा जो दुनिया के पारिस्थिकी तंत्र को फिर से कायम करने में मददगार साबित होंगे। इस तरह से इस बार की थीम में इस अवधारणा को खारिज किया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों में केवल प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली गधिविधियों को कम करना ही काफी होगा ।