उत्तराखंड कांग्रेस की पहली लिस्ट तैयार ,इन नेताओ को टिकट मिलना लगभग तय

 | 

Vidhannsabha Chunav 2022 आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची लगभग फाइनल हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इस पर मुहर भी लगा दी है। कांग्रेस आज या कल में अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

सूची में कुमाऊं के धारचूला से हरीश धामी, पिथौरागढ़ से मयूख महर, कपकोट से ललित फर्स्वाण, द्वाराहाट से मदन बिष्ठ, रानीखेत से करन मेहरा, अल्मोड़ा से मनोज तिवारी, जागेश्वर से गोविंद कुंजवाल, चंपावत से हेमेश खर्कवाल, नैनीताल से संजीव आर्य, हल्द्वानी से सुमित ह्रदयेश, रामनगर से रंजीत रावत, जसपुर से आदेश चौहान, बाजपुर से यशपाल आर्य, खटीमा से भुवन कापड़ी के अलावा गढ़वाल की गंगोत्री सीट से विजयपाल सजवान, बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी, थराली से प्रोफेसर जीतराम, केदारनाथ से मनोज रावत, देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रताप नगर से विक्रम नेगी, धनोल्टी से जोत सिंह बिष्ट, चकराता से प्रीतम सिंह, विकास नगर से नवप्रभात, धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल, राजपुर रोड से राजकुमार, भगवानपुर से ममता राकेश, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, श्रीनगर से गणेश गोदियाल और कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी के नाम शामिल हैं