देहरादून- प्रदेश में कोरोना से हुई आज इतनी मौतें, इतने ठीक होकर लौटे अपने घर 

 | 
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को जारी कोरोना बुलेटिन में 5654 कोविड संक्रमित मरीज सामने आये है। जबकि 122 की मौत हुई है। वहीं, 4215 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है।  प्रदेशभर में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 186772 हो गया है। हालांकि 124565 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 55886 एक्टिव केस हैं। जबकि 2624 की मौत हो चुकी है।